एक्टिवेटेड सिम विक्रेता चढ़े पुलिस के हत्थे
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_315.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने फर्जी सिम बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर भारी संख्या में सिम सहित कूटरचित दस्तावेज बरामद करने का दावा किया है। पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र में पंचमदास कुटी के पास स्थित अन्नू-मुन्नू गिफ्ट एवं रिचार्ज सेेन्टर पर मुखबिर की सूचना छापा मारा गया। दुकान से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर टेलीनार कम्पनी के फर्जी आईडी से एक्टिवेटेड सिंह, तीन फर्जी पहचान पत्र, दस मुहर, विभिन्न कम्पनियों के 112 सिम, डैमो मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त योगेश पुत्र राम अभिलाख मौर्य, निवासी पटेलनगर दशहराबाग व दीपक शुक्ला पुत्र जर्नादन निवासी लखपेड़ाबाग ने पूछताछ में बताया कि एक्टीवेटेड सिम को बढ़ दामों पर उन लोगों को बेचते थे। जो अपनी आईडी नही लगाना चाहते। सिम बेचने वालो का कोई रिकार्ड नही रखते। एसपी ने पुलिस टीम में शामिल कोतवाली निरीक्षक रवीन्द्र सिंह, सुनील कुमार, दिल बहार, बृजनाथ, एनामुल हक, रामनयन सिंह, फतेह बहादुर वर्मा आदि के पांच हजार नगद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
