सपा एकजुट प्रत्याशी का जीतना तय: सुरेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_894.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी एकजुट होकर विधान परिषद के प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगी। प्रदेश सरकार की छवि प्रदेश में निखरी है सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। सभी लोग संगठित होकर विधान परिषद के चुनाव में सपा उम्मीदवार को जितायें। उक्त बातें विकास खण्ड बंकी के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों व सभासदों की बैठक में सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कही। श्री यादव ने आगे कहा कि विधान परिषद के चुनाव को बड़ी गम्भीरता से लेना होगा। क्योंकि सारा विपक्ष इस समय सपा के खिलाफ एक हो गया है जो जनता को साफ दिख रहा है और वह उनके मनसूबे कभी भी कामयाब नहीं होने देंगे। बड़ी ही सक्रियता के साथ मतदान कराना है। सपा प्रत्याशी भारी बहुमत के साथ जीतेगा। विधायक राम गोपाल रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि विपक्ष के लोगों के पास अब कोई ताकत नहीं बची है इसीलिए वह लोग अनर्गल आरोप लगा रहे है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जीत एक ऐतिहासिक जीत होगी। सपा जिला मीडिया प्रभारी मो. रिजवान, संजय के संचालन में हुई उक्त बैठक में मुख्य रूप से धीरेन्द्र वर्मा, रामनाथ मौर्या, नसीम, कीर्ति, ज्ञान सिंह, रामचन्द्र मिश्रा, अजय वर्मा, बबलू, चेयर मैन बंकी श्याम सिंह, कमता यादव, धर्मेन्द्र यादव, नन्हें सिंह यादव विनोद यादव, सरोज मौर्या, संजय मिश्रा आदि लोग मौजूद रहें।
