aajtaktimes

विकलांग जनो की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नही: गोप

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विकलांगजनो की सेवा से बड़ा कोई पुण्य का काम नही। समाज के ऐसे कमजोर वर्गों के आर्शीवाद से सपा सरकार ने सफलता के आयाम हासिल किये हैं। विकास पुरूष ऊर्जावान मुख्यमंत्री के सफलतम नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है। उत्तर-प्रदेश सर्वाेत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। उक्त उदगार जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत के आवास पर विकलांगो को अंगवस्त्र व कंबल वितरण के अवसर पर अरविन्द सिंह गोप ने कही। इस अवसर पर 151 विकलांग जनों को कम्बल, अंग वस्त्र वितरित किये गये। कबीना मंत्री अरविन्द कुमार सिंह ‘‘गोप‘‘ के साथं सदर विधायक सुरेश यादव, सपा के एमएलसी प्रत्याशी राजेश यादव राजू, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, हरख ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार अहमद शाह उपस्थित थे। कबीना मंत्री श्री गोप ने कहा कि विधायक राम गोपाल रावत के दिल में गरीबों, मजलूम, विकलांग जो समाज के कमजोर वर्ग से हैं के लिए काफी जगह है। ऐसी ही सेवा नारायण की सेवा है। हमारी सरकार ने ऐसे सभी कमजोर वर्गों के लिये अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाकर समाजिक व आर्थिक रूप मेें मजबूती देने का काम कर रही है। वहीं महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर 45 लाख महिलाओं को समाजवादी पेंशन दे रही है शीघ्र 10 लाख और पात्र महिलाओं को पेंशन मिलेगी। विधायक रामगोपाल रावत ने रामायण समापन अवसर पर भगवान से प्रार्थना की और साथ ही समस्त विकलांग जनों को भोजन कराया। विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि आज जो भी हम है वह इन्हीं निशक्त व समाज में गरीबों के बदौलत भी इनका सम्मान कर न सिर्फ दिल को शुकून मिलता है। बल्कि भगवान के सम्मान जैसा महसूस होता है। भारतीय विकलांग कल्याण सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, विजय बहादुर वर्मा, संदीप कुमार, रामलाल, आरबी सिंह आदि के सहयोग से अंग वस्त्र वितरण कराया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता रामनाथ मौर्या, युवा नेता कृष्ण कुमार रावत उर्फ किशन, नसीम, कीर्ति, अध्यक्ष शकील सिद्दीकी, प्रमुख मसौली यासिर अराफात, प्रमुख सिद्धौर रमेश चन्द्र वर्मा, प्रधान दीपक सिंह, शानू सिंह, प्रदीप यादव, प्रधान राजू सिंह बड़ेल, बलराम सिंह सहित तमाम प्रधानगण, बीडीसी गण उपस्थित थे।        

Related

UP 2280216672244808177

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item