विकलांगो ने घेरा बस स्टेशन, सौंपा ज्ञापन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_600.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अनुबंधित बसों के ड्राइवर कंडक्टर पर अभद्रता व दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए दर्जनों विकलांगो ने बस स्टाप पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर बस स्टेशन प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। विकलांगजनो का आरोप है कि बस के ड्राइवर जान बूझकर बस नही रोकते कई कंडक्टर बैठाने के बाद जबरदस्ती बस से उतार देते है। इतना ही नही विकलांग जनो को अपमानित कर अभद्र व्यवहार किया जाता है। विकलांग जनो ने उक्त मांग पर उचित कार्यवाही न होने की दशा में आगामी तीन मार्च को बस स्टेशन पर धरना प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में भारतीय विकलांग कल्याण सेवा परिषद के जिलाध्यख दिनेश कुमार वर्मा, सचिव आरबी सिंह, परशुराम रावत, रंजीता देवी, मोती लाल, उर्मिला देवी, अंकिता, कुंती देवी, रामप्रकाश, लेखराज, विजय बहादुर वर्मा, आरती, राजाराम, लेखराज, गंगाराम, मौजी लाल, रामलाल, शिवदेवी सहित कई दर्जन लोग मौजूद थे।
