राष्ट्रीय सेवायोजना के विशेष शिविर के छठवें दिन किये गये विभिन्न कार्यक्रम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_282.html
जौनपुर। जौनपुर के विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित राष्ट्रीय सेवायोजना के विशेष शिविर के छठवें दिन शुक्रवार को कहीं सफाई पर प्रकाश डाला गया तो कहीं गोष्ठी आयोजित करके चर्चा किया गया। इसके साथ ही कहीं-कहीं तो प्रभातफेरी निकालकर लोगों को सेवा कार्य के प्रति जागरूक किया गया।
मछलीशहर संवाददाता के अनुसार दियावांनाथ केवलाशंकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतांव में राष्ट्रीय सेवायोजना के विशेष शिविर के छठें दिन स्वयंसेवकों द्वारा महुआरी मलिन बस्ती में जाकर साबुन वितरित किया गया। इसके साथ ही लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में समझाया गया। इसी क्रम में प्राइमरी पाठशाला तिवारीपुर के छात्र-छात्राओं का साबुन से हाथ धुलाकर मिड-डे-मील का भोजन कराया गया। इसी क्रम में शाम को रामहिन्द मिश्र पूर्व डाक अधीक्षक द्वारा स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय बचत के अलावा बिजली की बचत कैसे हो सकती है, पर समझाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी/प्राचार्या डा. विनीता तिवारी, अशोक मिश्र के अलावा तमाम सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति रही।
जफराबाद संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के सरजू प्रसाद महाविद्यालय कचगांव में राष्ट्रीय सेवायोजा कैम्प के 6वें दिन शुक्रवार को शिवरार्थियों द्वारा प्रभातफेरी निकली गयी जो कचगांव, राजेपुर, हौज होते हुये शिविर स्थल पर पहुंचकर समाप्त हो गयी। प्रभातफेरी में राष्ट्रीयता, शिक्षा, प्रदूषण आदि से सम्बन्धित नारों के साथ चक्रमण के बाद शिविरार्थियों द्वारा शिविर स्थल की सफाई की गयी। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां अमिता शर्मा व प्रीती यादव ने राष्ट्रीय गीत, प्रियंका व अनीता यादव ने दहेज गीत, आरती, अर्चना मौर्या व मंजुला ने शिक्षा गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डा. गिरजा शंकर यादव, कार्यक्रम अधिकारी डा. संतोष यादव, प्राध्यापकगण डा. गंगाधर शुक्ला, डा. संध्या सिंह, शिव नारायण मिश्र, हरकृष्ण अस्थाना, अवधेश पाण्डेय, प्रशांत यादव, अशोक पाठक, विजय यादव, मुलायम यादव के अलावा अन्य सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अनिल कुमार यादव ने किया।
गौराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार बाबा गणेश दत्त महाविद्यालय रत्तीपुर में गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसके मुख्य पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर करिश्मा, प्रियंका, आरती, रजनीश, शुभम, कविता, श्याम बिहारी त्रिपाठी, अवधेश चन्द्र त्रिपाठी, डा. शिवपूजन, डा. शुकरूल्ला, विजय बहादुर, डा. संजय, प्रशांत राव, डा. अमरनाथ, शशिभूषण उपस्थित रहे।