aajtaktimes

CM के मिशन को फ्लाप करने में जुटे शाहगंज के चिकित्सक, महिलाओ की नसबंदी कर नहीं दिया बेड

विवेक कुमार 
जौनपुर | प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के दावे भरने वाली सरकार की पोल खोलती तस्वीर अब आयेदिन देखने को  मिल रही है जौनपुर जिले के शाहगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नसबंदी का आपरेशन करने के बाद डाक्टरों द्वारा उन महिलाओं को कभी ज़मीन पर तो कभी एक बेड पर जानवरो की तरह दो लोगो को ही सुला दिया जा रहा |  आज शाहगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्र की 30 महिलाओ का आपरेशन हुआ उसके बाद डाक्टरों ने एक बेड पर दो-दो महिला मरीजो को जगह दे दी इतना ही नही डाक्टरों ने महिलाओ का आपरेशन करने के बाद अस्पताल के में पड़े कुर्सी स पर ही बैठा कर उपचार किया | गौरतलव हो कि बीते तीन.चार दिन पहले इसी अस्पताल में चिकित्सक दवरा नसबंदी आपरेशन करने के बाद मरीजों को अस्पताल के फर्श पर ही लिटाने का कारनामा कर दिखाया था।  उस दिन भी मरीजों को एक बेड पर दो लोगो को लेटाया गया था। हालाकी पहले वाले मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी ने डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है | एक बार फिर उसी शाहगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों के साथ लापरवाही का मामला सामने आया है। एक तरफ जहा मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने की बात कर रहे है और एक से बढ़ कर एक सुविधाए उपलब्ध करा रहे है ऐसे में ये तस्वीरे बहुत बड़ा सवाल खड़ा करती है |
अब यहा ऐसी तस्वीर देखना आम बात हो चुकी है। जब इस मामले को शाहगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक आर के यादव से पूछा गया एक बेड पर दो मरीजों को सुलाया जा रहा है। तो वो जवाब देने के बजाय मीडिया पर ही अपनी भड़ास निकाल बैठे | उनोहोने सारी बात को ख़ारिज कर दिया । अब देखना होगा की इस तस्वीर को देख स्वास्थ्य मंत्री अपने चिकित्सक के ऊपर क्या कार्यवाही करते है इससे पहले बीते तीन चार दिन पहले इसी अस्पताल में लापरवाही के मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी दिनेश यादव ने डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी लेकिन आज तक कोई कार्यवाही सामने नही आयी ।

Related

UP 970330713715046036

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item