aajtaktimes

रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरुक

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जानकी प्रसाद वर्मा मेमोरियल महिला पीजी कालेज ,कोटवा सड़क, बाराबंकी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन ग्राम भवनियापुर(खेवली) एवं कल्याणपुर में स्वयंसेविकाओं ने प्रेरक उदघोष के साथ रैली निकालकर ग्रामवासियों को जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि इण्डियन रेडक्रास सोसायटी के सचिव एवं सोशल एक्टीविस्ट प्रदीप सारंग ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौन कितना ऊपर और कितना आगे जायेगा यह बाहरी परिस्थतियों और संसाधनों पर नही वरन् उसके आन्तरिक गुणों एवं समझ पर निर्भर करता है। इस अवसर पर डा. राधे लाल वर्मा, डा. सुविधा वत्स, कार्यक्रमाधिकारी डा. प्रतिभा पाल एवं शैलजा सिंह एवं महाविद्यालय की प्रवक्तायें डा. नीलम मणि, डा. रंजना पाण्डेय आदि ने छात्राओं को संबोधित किया।

Related

UP 8018549175003244799

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item