सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, तीन ट्रामा रिफर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_141.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। वैवाहिक समारोह से वापस आ रहे शिक्षकों की कार स्टीम की टक्कर टैªक्टर से हो गयी। जिसके बाद कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। जिन्हे इलाज के लिये लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहीं दूसरा हादसा देवां कोतवाली अन्तर्गत ग्राम अमराई गांव के पास दो मोटर साइकिल सवार की आपस में भिड़ गये जिसमें एक को गंभीर चोट आयी। जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक फतेहपुर कोतवाली अन्तर्गत ग्राम बुधियापुर के पास स्टीम कार से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इण्टर कालेज के शिक्षक अपने साथी शिक्षक दिनेश वीर विक्रम सिंह की पुत्री के विवाह समारोह किशुनपुर रामनगर से वापस आते समय टैªक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। जिस हादसे में स्टीम कार में सवार सर्वेश कुमार (35) पुत्र सुरेन्द्र कुमार ग्राम गंगौली थाना फतेहपुर एवं विनय कुमार (28) पुत्र अर्जुन प्रसाद वर्मा ग्राम नन्दनाकला थाना फतेहपुर की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं नरेन्द्र, सुनील एवं पुरषोत्तम को गंभीर चोटे आयी। जिनकी स्थिति नाजुक देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी घटना देवा कोतवाली क्षेत्र के अमराई गांव के पास हुई जहां लखनऊ के इन्दिरानगर में प्रिंटिंग प्रेस पर काम करने वाले युवक देशराज (30) मुन्नीलाल ग्राम सैहारा कोतवाली देवा की मोटर साइकिल एक अज्ञात मोटर साइकिल से भिड़त हो गयी। जिसमें देशराज गंभीर चोटे आयीं अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है।