aajtaktimes

धूमधाम से मनाई गई महर्षि सुदर्शन की जयन्ती


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। धानुक एवं विकास उत्थान समिति द्वारा महर्षि सुपन्च सुदर्शन जयन्ती मनाई गयी। इस अवसर पर धानुक एवं दलित विकास उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार धानुक ने अपने आवास पर महर्षि के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित जन समूह को महर्षि जी की जीवनी एवं उनकी शिक्षाओं के बारे में बताया। प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार धानुक ने बताया कि महर्षि जी ने धानुक, दलित एवं सभी वर्ग के लोगों को शिक्षा, समानता और भाईचारे का सन्देश दिया। उनका कहना था कि मनुष्य को शिक्षा जरूर ग्रहण करनी चाहिए। विशेष रूप से दलित लोगों को, क्योंकि शिक्षा से ही मनुष्य अपना सर्वांगीण विकास कर सकता है। इस अवसर पर उपस्थित समिति के प्रदेश सचिव बच्चे लाल धानुक सहित राजेश धानुक, सुनील धानुक, राकेश धानुक, रज्जन लाल धानुक, विकास कुमार धानुक, विजेन्द्र धानुक, शुभम धानुक, अमित धानुक, वीके धानुक, विक्रम धानुक, रजत धानुक, विशाल धानुक, सुमित धानुक, राहुल धानुक, विराट, कुनाल, विवान, गंगा धानुक, जमना धानुक, छोट्टन धानुक, सोनू धानुक, धीरज धानुक, मुन्नालाल धानुक, कृष्णा धानुक, करन धानुक, शिवा धानुक आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 9091376792809781682

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item