सड़क दुघर्टना में एक की मौत, आधा दर्जन घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_382.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली रामसनेहीघाट अंर्तगत लखनऊ फैजाबाद राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। लगभग आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गये। आठ वर्षीय एक मासूम बालिका बाल-बाल बच गयी। प्राप्त विवरण के अनुसार लखनऊ फैजाबाद राजमार्ग पर अहमदपुर व कोटवा सड़क के बीच मेड़वा के पास अम्बेडकरनगर से कानपुर जा रही तेज गाति से मारूती वैन न0 यूपी 78 जी एन 9565 प्रातः लगभग 6 बजे डिवाइडर से जा टकराई उसमे सवार व्यक्तियों मे एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये वैन मे सवार मो. नासिर, मो. इलयास, मो. फरहद उल्ला ,मो. मोबिन, राजू व आठ वर्षीय खुशी और वैन चालक मो. सलीम में लगभग 50 वर्षीय मो. नसीर की मौके पर ही मौत हो गयी बाकी लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पर कोतवाली रामसनेहीघाट की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनीकेाडर में उपचार के लिए भेज दिया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया।

