कार्यशाला में दी गयी मसाला उत्पादन की जानकारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_885.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ‘स्पाइसेस बोर्ड’ के सौजन्य से पल्हरी फार्म पर स्थित उप कृषि निदेशक प्रसार के कार्यालय पर मसाला उत्पादन से सम्बन्धित दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार आईएएस ने किया। कार्यक्रम में नेशनल बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के उपनिदेशक डा0 रजनीश मिश्रा ने लहसुन व प्याज की वैज्ञानिक एवं उन्नतिशील खेती के विषय में विस्तार से चर्चा की। उप निदेशक प्रसार डा. एसपी सिंह ने किसान भाइयों को माह के तीसरे बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस में आने का अनुरोध किया और विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के लिये पंजीकरण की विधि को समझाया। सीमैप के वैज्ञानिक डा0 संजय यादव ने सर्दियों में पैदावार में सक्षम ‘सिम क्रान्ति’ किस्म की मेंथा की ख्ेाती के बारे में विस्तार से बताया। मेंथा किसान समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार ने अवगत कराया कि 25 फरवरी को कृषकों के स्वास्थ्य परीक्षण की निःशुल्क व्यवस्था स्थानीय मेयो चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम द्वारा की गई है किसान भाई कृषि ज्ञान के साथ-साथ स्वास्थ्य परीक्षण का भी लाभ लें। मेंथा की अगैती खेती के सम्बन्ध में सीमैप के वैज्ञानितक डा. अनिल कुमार सिंह ने तथा मेेंथा आसवन हेतु मानक पूर्ण टंकी एवं भण्डारण के विषय मे डा. जमील अहमद ने विस्तृत चर्चा की। कार्यशाला में भाग लेने वाले 160 कृषकों का चिकित्सीय जांच एवं निः शुल्क दवायें मेयो चिकित्सालय से डा. सज्जनलाल प्रोफेसर एवं फिजीशियन, डा. उमेश चौधरी चेस्ट स्पेशिलिस्ट, डा. प्राची दन्तरोग विशेषज्ञ, डा. सौरभ सिंह व डा. दिलीप ंिसंह सर्जन की टीम ने लाभान्वित किया किसान प्रतिनिधि पन्नालाल वर्मा ने मेन्था आयल सुरक्षित रखने हेतु 200 लीटर वाला जीआई ड्रम पर अनुदान दिलाने हेतु अधिकारियों से अनुरोध किया अन्त मंे स्पाइसेस बोर्ड के उपनिदेशक (आयोजक) डा. जान जो वर्गीश ने कार्यशाला में अपना अमूल्य योगदान देने वाले विभिन्न संस्थानो से आये वैज्ञानिकों एवं जनपद के विभिन्न स्थानों से आये प्रगतिशील किसान भाइयों को आभार व्यक्त किया।