aajtaktimes

सपा की दादागिरी से सारे चुनाव निर्विरोध कराये गये: मुकेश


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ब्लाक हरख में भाकियू प्रत्याशी मुकेश सिंह द्वारा ब्लाक हरख के कई दर्जन प्रधान, बीडीसी तथा सतरिख सभासदों से सम्पर्क करके वोट मांगे तथा कई जगह नुक्कड़ सभाएं हुई जिसकी अध्यक्षता मुकेश सिंह व संचालन ब्लाक अध्यक्ष महेश कुमार यादव ने किया। बैठक ब्लाक हरख के ग्राम केंहदीपुर मे सम्पन्न हुई। बैठक में ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा मतदाताओं के आईडी प्रमाण पत्र इकट्ठा करने की शिकायते आई। इसकी शिकायत आयोग से न करके स्वयं इनसे निपटने का संकल्प तथा कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिये गये। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रत्याशी मुकेश सिंह ने कहा जनपद में अभी तक दादागिरी से सारे चुनाव निर्विरोध कराये गये जिसमें मुख्य विपक्षी दल बसपा ने मंत्री के भाई के सामने नामांकन करने की हिम्मत नहीं दिखा पाई इस लिए अध्यक्ष जिला पंचायत का कब्जा सपा का हुआ। एमएलसी चुनाव भी इसी तरह होता अगर मैं चुनाव न लड़ता बसपा अब क्यों चुनाव में ताल ठोक रही है वो सलिए कि किसी न किसी तरह अन्दरूनी समर्थन ही कहा जाएगा इस सभी मतदाता भाई, बहनों को समझाना होगा ज्यादातर मतदाता समझ गये है। इसलिए सपा और उसकी सहयोगी पार्टी बयवस लड़ाई से बाहर हो चुकी है बस इनका नूरा कुस्ती का, खेल इसलिए चल रहा है कि जनता के अधिकारों को लड़ाई लडने वाले मुकेश सिंह को नुकसान हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि सपा सरकार की नाकामी ग्रा विकास मंत्री जनपद के और ग्रामों की दशा सूरतगंज रामनगर में जाकर देखे जहां न नाली है न ही खडंजा, कृषि राज्यमंत्री का हाल है कि 3 साल से मंहगाई बढी लेकिन गन्ना मूल्य एक रूपया नीं बढ़ा यानी पुराना गन्ना मूल्य भी नहीं, गेहूं 1450 रू0 कुन्तल और चोकर 1900रूपये कुन्तल, थाना और तहसीलों में किसान मजदूर सपा, बसपा सरकार में लुटते रहे थे। अब बस 3 मार्च को गुण्डई, दबंगई, दादागिरी का बदला लेना हे। इसकी तैयारी में जुट जाए और दिन रात एक करके तीत के लक्ष्य पहुंच कर हर चेहरे पर मुस्कान तथा हर कमजोर का सहारा बनता हैं।

Related

UP 6384461858608835836

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item