सपा सरकार की लोकप्रियता को देखकर विपक्षी है बेचैन: रामगोपाल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_440.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सपा कार्यकर्ता अपने लक्ष्य का भेदन अर्जुन के समान करें सफलताऐ स्वतः मिलती जायेगी। क्योकि सपा अन्य दलो जैसा आरोप प्रत्यारोप पर यकीन नही बल्कि विकास कराने पर यकीन करती है। जनता विकास चाहती है। यह बात आज विख हरख के अन्तर्गत ग्राम गाल्हामऊ में प्रधान हिमांशू उर्फ दीपक सिंह के द्वारा आयोजित पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधानों व सभासदों की सपा प्रयाशी राजेश यादव राजू की उपस्थिति में प्रत्याशी को जिताने की अपील करते हुये विधायक रामगोपाल रावत ने कही। संचालन उमाकान्त श्रीवास्तव ने किया। विधायक श्री रावत ने कहा कि प्रदेश में दिन प्रतिदिन बढ़ती सपा सरकार की लोकप्रियता को देखकर विपक्षी बेचैन है बढ़ती लोकप्रियता का एक ही कारण है वह है कार्यकर्ताओं की निष्ठा कार्यकताओं की मेहनत जो गॉव गली गलियारों में सपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुॅचाने का काम कर रहे है। यही नवजवानो की मेहनत सपा प्रत्याशी राजेश यादव राजू को विधान परिषद में विकास के लिये जिताकर भेजेगे। एमएलसी प्रत्याशी राजेश यादव राजू ने कहा कि हमने विकास को और गति देने और सहयोग करने की साफ नियत से आप के बीच आया हूॅ। मेरा जीवन ही सार्वजनिक है आप मुझपर भरोसा यकीन करें मेरा भरपूर समर्थन करें। मै शत् प्रतिशत आपके विश्वास पर खरा उतरने का काम करेगे। इस मौके पर चेयर मैन प्रतिनिधि रेहान कामिल चेयरमैन रियाज अहमद, विधान सभाध्यक्ष शकील सिददीकी, उपाध्यक्ष शानू सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार शाह, राजेश प्रताप उर्फ राजू प्रधान, बलराम सिंह, उमेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना, राम कैलाश यादव, प्रदीप यादव, ऋषि वर्मा, पप्पू वर्मा, शिवराम यादव, सहित दर्जनो पूर्व बीडीसी, प्रधान व सभासदगण उपस्थित रहे।
