aajtaktimes

जौनपुर पत्रकार संघ की बैठक में संगठन को मज़बूत बनाने पर हुयी चर्चा

जौनपुर। जौनपुर पत्रकार संघ की आज हुई बैठक में संघ को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों  को तय किया गया। बैठक कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में तय किया गया कि संघ के निष्क्रिय तहसील इकाइयों का पुनर्गठन तीन सदस्यीय समिति तिथिवार तहसीलों में जाकर करेगी। इसके साथ वहाँ के पदाधिकारियों को पहचान पत्र देगी। संघ के सदस्यों ने जिला व तहसील स्तरीय इकाईयों के पत्रकारों को सुव्यवस्थित रुप से जोड़कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये विभिनन सुझाव भी दिया।
पूर्व में तय संघ भवन के सुन्दरीकरण के लिये आने वाली बाधाओं की भी समीक्षा की गई। इसके लिये गठित कमेटी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। संघ भवन की आन्तरिक सज्जा को विशेष रुप से तैयार करने के लिये सदस्यों ने अपने सुझाव भी दिये।
इस मौके पर कपिल देव मौर्य, लोलारक दूबे, शशिमोहन सिंह क्षेम, त्रिभुवन श्रीवास्तव, शशिराज सिन्हा, शम्भू सिंह, राकेशकांत पाण्डेय, वीरेन्द्र सिंह, सुशील स्वामी, वीरेन्द्र पाण्डेय लोग मौजूद थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डा. मधुकर तिवारी ने किया।

Related

UP 3140756721702756571

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item