aajtaktimes

मिलावटी शराब के धंधे का हुआ भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की
सूचना पर नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मकान में नकली शराब के साथ बनाने के
उपकरण व तीन अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिसमें
जनपद का एक शराब व्यवसायी जो चोरी छुपे अपने गोदाम में नकली शराब बनाकर
भारी मात्रा में विक्रय करता था। पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित प्रेस
वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने बताया कि नगर कोतवाली
क्षेत्र के बंकी निवासी नीरज वर्मा का मकान जिसे संजय जायसवाल ने किराये
पर ले रखा था। वह उस मकान मेें अवैध शराब बनाने का कारोबार करता था।
जिसमें शराब बनाने के उपकरण और खाली शराब की बोतलों पर होलो ग्राम लगाकर
संजय जायसवाल द्वारा संचालित दुकानों पर बेचा जाता था। कप्तान ने बताया
कि पकड़े गये शातिर अभियुक्त विनय जायसवाल पुत्र कमल नरायन जायसवाल
मोहल्ला कृष्णा नगर कोतवाली, अतुल जायसवाल पुत्र बरातीलाल जायसवाल
मोहल्ला हजाराबाग नगर कोतवाली एवं हीरा लाल जायसवाल पुत्र बाबूलाल,
रकाबगंज थाना वजीरगंज जनपद लखनऊ के निवासी हैं। पकड़े गये अभियुक्त नीरज
वर्मा के मकान में मिलावटी शराब बना रहे थे। पुलिस ने तीनो अभियुक्तों के
विरुद्ध कई धाराओं व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज
दिया।

अभियुक्तों के पास से सामान की बरामदगी
बाराबंकी। शराब व्यवसायी संजय जायसवाल द्वारा संचालित दुकानों में नकली
शराब बेचने का काम करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास से
नकली शराब बनाने के कई उपकरण बरामद हुए। जिनमें 70 बोतल शराब (फार सेल इन
हरियाणा), 198 हाफ बोतल, 775 पव्वा बोतल, 40 सोडा बोतल, 17 खाली बियर
बोतल, 64 अंग्रेजी शराब बोतल, 90 एमएल की खाली बोतल, 716 होलो ग्राम, 133
अंग्रेजी शराब की खाली क्वाटर, तीन शीशी यूथा केमिकल, कैरमल 1 शीशी हाफ व
एक भगोना, 20 लीटर कच्ची शराब, 8 किग्रा. यूरिया, 250 ग्राम नौसादर शामिल
है। इसके अलावा बियर की पैकिंग मशीन व सूजा, साइकिल का धुरा, बाल्टी
मग्गा एवं अन्य उपकरण जो कच्ची शराब बनाने में प्रयोग किया गया।

पुलिस टीम सम्मानित
बाराबंकी। नकली शराब बनाने वाले गिरोह का भाण्डाफोड़ करने वाले पुलिस टीम
को पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने पांच हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर
सम्मानित किया। इनमें मुख्य रुप से नगर कोतवाली प्रभारी रवीन्द्र सिंह,
आबकारी टीम प्रभारी राजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक
सुनील कुमार सिंह, आरक्षी एनामुल हक, राम नयन सिंह, शमीम अख्तर, फतेह
बहादुर वर्मा, मो. अली को सम्मानित किया गया

Related

UP 1097791193486610380

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item