शिराज़े हिंद महोत्सव का हुआ उद्घाटन,कलाकारों ने पेश किया कार्यक्रम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_757.html
जौनपुर । आज पूरे समाज को जागरुक करने का जो काम संस्था कर रही है वह सराहनीय है। कन्या भूण हत्या रोकने का जो काम यह संस्था कर रही है वह सराहनीय है। कन्या भूण हत्या रोकने के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत लोगों को जागरुक करने का जो बीड़ा इस संस्था ने उठाया है हम सब उनके साथ काम करने को तैयार है। उक्त बातें शनिवार को नगर पालिका के टाउन हाल मैदान में आयोजित सामाजिक संस्था जन-गण-मन के दो दिवसीय नावावें शीराजे हिंद महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि आज बेटियां बेटों से ज्यादा अपने परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। चाहे वह सेवा हो या फिर प्रशासनिक सेवा में, सामाजिक कार्यकर्ता हो या फिर राजनीति में हर क्षेत्र में लड़कियां लड़कों से बेहतर कार्य कर रही हैं। 21वीं सदी में हर माता-पिता बेटियों के पैदा होने पर भी गर्व महसूस करते है। यह समाज के लिए अच्छा संकेत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा कि एड्स, कन्या भूण हत्या रोकने, युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने, नशामुक्त के जनमानस को जागरुक करने के उद्देश्य से जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है।
महाराष्ट्र से आये संस्था के संरक्षक एवं वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि महिलाओं ने इस देश का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया है चाहे वह कल्पना चावला हो या फिर साइना नेहवाल, सानिया मिर्जा हो या पीटी उषा किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषो से पीछे नहीं है। पूर्व विधायक हाजी अफजाल ने कहा कि आज हर क्षेत्र लड़कियां-लड़कों से आगे निकल रही है। समाज में ऐसे कार्य होने चाहिए जिससे आने वाली नस्लों को हम अपना अतीत, इतिहास जनपद के गौरव के विषय में हम बता सकते है समाज में अनेक ऐसी बीमारियां सुरसा की तरह से फैल रही है तो सरकार की भी मंशा है और समाज की भी नैतिक जिम्मेदारी है कि एड्स और कैंसर से बचने के लिये ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित करें।
व्यापार मण्डल अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दू ने कहा कि भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और जिस तरह महिलाओं ने देश का सम्मान बढ़ाया है उससे हमारा देश गौरवान्वित हैं। सांस्कृतिक सचिव सलिम बाबर के नेतृत्व में लखनऊ से आये एबीसीडी डांस ग्रुप, रीदम डांस फैक्टरी, बीऑन्ड डिस्ट्रिक रिएक्शन एवं इवेंट कंम्पनी के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया तो वहीं चाइल्ड लाइन 1090 ब्रााण्ड एम्बेस्डर अंकिता वाजपेयी ने अपनी प्रस्तुति पेश कर लोगों का दिल जीत लिया। वहीं सलमान शेख द्वारा भी कार्यक्रम पेश किया गया। जिसे लोगों ने सराहा। संस्था के अध्यक्ष असलम शेर खांन व महासचिव फैसल हसन तबरेज कैबिनेट मत्री पारसनाथ यादव को पूर्वांचल गौरव रत्न से सम्मानित किया गया तथा शैलेन्द्र यादव 'ललई" व राजबहादुर यादव को जौनपुर रत्न देकर सम्मानित किया गया। संस्था के संरक्षक प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खां ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का दौर चल रहा है हमारे जनपद की जो भी लाल अपनी-अपनी विधाओं में राम रौशन कर है संस्था उन्हें सम्मान देकर नौजवानों में उनसे सीख लेने की प्रेरणा दे रहा है।
इस मौके पर विक्रम प्रताप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार श्याम नरायन पाण्डेय, पत्रकार डा. नासिर खान, डा. बृजेश यदुवंशी, श्रवण जायसवाल, संजीव साहू, सभाजीत प्रखर, जगदीश प्रसाद मौर्य 'गप्पू", हाजी अब्दुल अहद मुन्ने, आशीष चौरसिया, दिलीप विश्वकर्मा, शकील मुमताज, तनवीर खान, आजम जैदी, सदफ, डा. अंजू, समीर असलम शेखू, आरिफ हुसैनी, मोहम्मद जावेद खा बाबू, नायाब हसन सोनू, वामिक शाहरुख, राजेन्द्र सिंह 'डाटा", रिजवान हैदर राजा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लखनऊ से आयी पंखुड़ी वाजपेयी ने किया। अध्यक्ष असलम शेर खान व हसनैन कमर दीपू ने आये हुए लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।


