aajtaktimes

डिप्लोमा इंजीनियरों ने मांगों को लेकर दिया धरना-प्रदर्शन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर सभी जनपदों में गेट मीटिंग के क्रम में राज्य विद्युत परिषद जौनपुर एवं उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के गेट पर मीटिंग हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जूनियर इंजीनियर्स के प्रोन्नति में ठहराव को देखते हुये 4800 पे-ग्रेड, पुरानी पेंशन की बहाली, 30 लीटर पेट्रोल के बराबर वाहन अनुरक्षण भत्ता, निगम परिषदों में 1 जनवरी 2006 से पुनरीक्षित छठें वेतन आयोग के वेतन के एरियर का भुगतान, निरन्तर सेवा पर 3 पदोन्नति वेतन सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से लागू किये जाने हेतु शासन से अनुरोध है। साथ ही इंजीनियरों ने चेतावनी भी दिया था कि मांगों को न मानने के क्रम में 18 से 28 जनवरी तक समस्त इंजीनियरिंग विभागों के कार्यालयों के सामने गेट मीटिंग हुआ जहां कहा गया कि 4 व 5 फरवरी को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन केन्द्रीय नेतृत्व पर होगा। इसी क्रम में आज महासंघ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया जिसकी अध्यक्षता जनपदीय अध्यक्ष इं. एलएम सिंह ने किया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता जनपदीय अध्यक्ष इं. प्रदीप यादव एवं संचालन जिला सचिव इं. केडी यादव ने किया। इस अवसर पर इं. लालमनि सिंह, अवधेश शर्मा, श्रीप्रकाश गुप्त, वीके पाण्डेय, एसएन सिंह, जीएन दूबे, बेचन मिश्र, सीबी सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, शैलेन्द्र विक्रम सिंह सहित अन्य इंजीनियर उपस्थित रहे।

Related

UP 3005145962914133842

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item