aajtaktimes

जेसीआई चेतना का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जौनपुर। जेसीआई की नयी महिला शाखा जेसीआई चेतना का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव एवं विषिष्ट अतिथि जेसी सिनेटर संजय कपूर व निवर्तमान मण्डलाध्यक्ष जेसी राधेरमण जायसवाल रहे जिन्होंने दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् जेसी डा. ज्योति रस्तोगी द्वारा आस्था पाठ हुआ जिसके बाद अध्यक्ष के रुप में जेसी मेघना रस्तोगी, सचिव ऋचा गुप्ता, सह सचिव डा. ज्योति रस्तोगी, कोषाध्यक्ष वन्दना गुप्ता के साथ समस्त सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि जेसीआई की महिला शाखा नारी सषक्तिकरण की मिसाल है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी संजय कपूर ने कहा कि स्वयं पर विष्वास ही अपनी शक्ति का प्रमाण होता है। इसके अलावा राधेरमण जायसवाल, केके जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर मिर्जा डावर बेग, महेन्द्रनाथ सेठ, अरूण त्रिपाठी, विरेन्द्र प्रधान, डा. एसके सिंह, रवि मिंगलानी, अरुण सिंह, विवेक सेठी, विकास रस्तोगी, शषांक सिंह रानू, प्रदीप सेठ, आषीष चौरसिया, संजय बैंकर, अजीत कपूर, संजय श्रीवास्तव, सर्वेष जायसवाल, संतोष अग्रहरि, नीतू गुप्ता, संगीता सेठ, यवनिका सिंह, अल्का उपाध्याय, सोना बैंकर, सुधा बैंकर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक विवेक सेठ मोनू व जेसी दीपषिखा चौरसिया रही और कार्यक्रम का संचालन मण्डल प्रषिक्षक जेसी विषाल गुप्ता ने किया।

Related

UP 9221245743032113305

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item