लायनेस क्लब का ‘मिस जौनपुर प्रतियोगिता’ 7 को
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/7.html
जौनपुर। लायनेस क्लब जौनपुर की बैठक अध्यक्ष हेमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई जिसमें ‘मिस जौनपुर प्रतियोगिता’ पर चर्चा हुई। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक लायनेस ज्योति कपूर, ममता उपाध्याय व शर्मिला सिन्हा ने सभी को lकार्य आवंटित करते हुये बताया कि यह आयोजन 7 फरवरी को दोपहर 2 बजे से रीवर व्यू में होगा जहां 18 से 25 वर्ष की अविवाहिता जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल पास होनी चाहिये, भाग ले सकती हैं। इस अवसर पर माला टण्डन, अंजली कपूर, सोना बैंकर, मधु चतुर्वेदी, मिदह फात्मा, पूजा त्रिपाठी, शोभना बैंकर, मो. मुस्तफा, लायंस क्लब अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

