aajtaktimes

भारत विकास परिषद ने रैली निकालकर फूंका कैंसर का पुतला

जौनपुर। विश्व कैंसर दिवस पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्वयंसेवी संगठनों द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके पहले जागरूकता रैली निकालकर लोगों को कैंसर के प्रति सचेत करने हेतु आवाज बुलन्द की गयी। इसी क्रम में भारत विकास परिषद द्वारा पालिटेक्निक चौराहे से रैली निकाली गयी जो नगर भ्रमण करते हुये सद्भावना पुल पर पहुंची। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कैंसर का पुतला दहन किया। इस अवसर पर विक्रम गुप्त, दंत रोग विशेषज्ञ डा. गौरव प्रकाश मौर्य, डा. तुलिका मौर्य, बाल रोग विशेषज्ञ डा. मुकेश शुक्ल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शिखा शुक्ला, डा. वीरेन्द्र यादव, मिथिलेश कुमार, लोकेश कुमार, शरद पटेल, अवधेश गिरि, अतुल जायसवाल, भृगुनाथ पाठक, रमेश पाण्डेय, रमेश गुप्ता, अतुल सिंह, महेन्द्र प्रताप चौधरी, डा. आरएन मिश्रा, सुनील शमा्र, गोविन्द मोदनवाल, मोहित शर्मा, सतीश, संजय, नवीन, धीरज, अभिषेक गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 3028403538428029334

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item