जगे दीपकों की भांति संसार को भी प्रदान करें ज्ञान की रोशनीः रमाशंकर जायसवाल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_314.html
जौनपुर। हृदय के भाव सुन्दर बने रहें, इसके लिये आवश्यक है कि मन का नाता प्रभु से जुड़ा रहे। जगे हुये दीपकों की भांति संसार को भी ज्ञान की रोशनी प्रदान करें। आज दुनिया में प्यार की दौलत की कमी है और भक्त प्यार की महक ही देते हैं। प्यार के धागे को मजबूत बनाये रखें। उक्त उद्गार नगर के मड़ियाहूं पड़ाव पर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुये मुम्बई से आये महात्मा रमाशंकर जायसवाल मुखी ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज समस्त मानव जाति को ब्रह्म ज्ञान देकर इस आत्मा का कल्याण कर रहे हैं। मंच का संचालन मीडिया प्रभारी उदय नारायण जायसवाल ने किया। इस अवसर पर जोनल इंचार्ज जेएन पाण्डेय, बनारसी दास, गामा, बबलू, अजय, संतोष, राजेश, उमेश, निर्मला सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
