सिटी नर्सिंग होम के शिविर से सैकड़ों मरीज हुये लाभान्वित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_458.html
जौनपुर। सिटी नर्सिंग होम शाहगंज द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन डा. शर्फुद्दीन आजमी ने फीता काटकर किया जहां विशिष्ट अतिथि के रूप में शेख सदरूद्दीन उपस्थित रहे। इस मौके पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. हुमेरा तारिक शेख ने 68 स्त्रियों की जांच करके उन्हें उचित सलाह दिया। इसी क्रम में डा. अतीक अहमद अलीगढ़ ने 40 मरीजों का परीक्षण किया तो दांत रोग विशेषज्ञ डा. एमए खान व डा. कासिम अशरफ ने मरीजों की जांच किया। वहीं डा. अतुल यादव ने 50 मरीजों का परीक्षण किया तो डा. अनवार हुसैन ने 20 श्वांस रोगी, अस्थमा व फेफड़ों के मरीजों की जांच कर निःशुल्क सलाह देते हुये उपचार भी किया। शिविर में कुल मिलाकर 250 लोगों की निःशुल्क जांच करते हुये दवा भी वितरित किया गया। इस अवसर पर जनरल सर्जन डा. सुधाकर मिश्र, मो. फैयाज, नसीम अहमद, अबूहलैस आजमी, सुक्खू कुमार, शाह आलम, मित्रसेन यादव के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक डा. तारिक बदरूद्दीन शेख ने समस्त चिकित्सकों सहित सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

