समाजवादी रंग में रंगा जनपद, पन्द्रह में से चैदह ब्लाकों में सपा का कब्जा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_321.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जनपद के पन्द्रह विकास खण्डों में चैदह ब्लाकों में सपा समर्थित ब्लाक प्रमुख विजयी हुए हैं। प्रमुखी चुनाव में जनपद को एक बार फिर समाजवादी रंग से सराबोर का कर दिया है साथ यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यह चुनाव सामंतशाही चुनाव है बसपा सरकार ने जिस तरह बसपा ने जिस तरह चैदह विकास खण्डों पर अपना कब्जा जमाया है उसी इतिहास को सपा सरकार में पुनः दोहराया गया है। प्रमुख पद के इस चुनाव में ग्राम विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप कृषि राजमंत्री राजीव कुमार सिंह, प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री फरीद महफूज मंत्री, सदर विधायक धर्म राज यादव, जैदपुर विधायक रामगोपल रावत व हैदरगढ़ विधायक राममगन रावत, कोआपरेटिव चेयरमैन धीरेन्द्र वर्मा सपा जिलाध्यक्ष पुत्र कुलदीप सिंह सहित सपा के दिग्गजों की रणनीति सफल हुए और एक बार फिर जनलपद समाजवाद का उदाहरण बनकर सामने आया। आधा दर्जन प्रमुख निर्विरोध चुने गये जिसमें सदर विधायक धर्मराज यादव, मंत्री फरीद महफूज के साथ गोप की विधान सभा के तीनों प्रमुख शामिल हैं। राजा राजीव कुमार सिंह के विधानसभा क्षेत्र में एक ब्लाक पूरेलडलई की सीट जहां बसपना के खाते में चली गयी वहीं दरियाबाद से सपा प्रत्याशी चमन सिंह विजयी घोषित किये गये हैं। रविवार को आठ ब्लाकों में सम्पन्न हुए चुनाव में हरख विकास खण्ड से सपा के युवा नेता मुख्तार अहमद शाह की पत्नी जकीरूल निशा को विजयी हासिल हुयी जबकि दरियाबाद ब्लाक से कृषि मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह के नजदीकी सपा प्रत्याशी चमन सिंह को विजयी घोषित किया गया। निन्दूरा में चन्द्रशेखर गुप्ता, बनीकोडर में रुचि वर्मा, देवां में श्रीमती नीतू सिंह, त्रिवेदीगंज में गोमती यादव, सिद्धौर में रमेशचन्द्र वर्मा व हैदरगढ़ में श्रीमती इन्दू सिंह को विजयी हासिल हुयी। प्रमुख पद की चुनाव परिणाम से जहां सपा खेमें में जश्न का माहौल है। वहीं अन्य पार्टियों के नेता विकास खण्ड से दूरी बनाये रहे।

