aajtaktimes

मंत्री "गोप" ने दिखाया जलवा , सपा का लहराया परचम


अजमी रिज़वी
बाराबंकी ।पहले बाराबंकी जिला पंचायत पर दशकों बाद निर्विरोध निर्वाचन करवाकर और अब पंचायत चुनावों में सपा समर्थकों की भारी जीत के बाद अब ब्लॉक प्रमुख चुनावों में भी जनपद बाराबंकी के 15 ब्लॉकों में से 14 प्जिर जीत दर्ज कराई जिनमें से 6 पर निर्विरोध और बाकी पर सपा प्रत्याशियों की भारी जीत दर्ज करवाकर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी यूपी संगठन महासचिव अरविन्द कुमार सिंह "गोप" जी ने उसी तरह सपाई परचम लहराया जिस तरह 2012 के विधानसभा चुनावों में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ़ कर दिया था ,

इस मौके पर आज जब ब्लॉक प्रमुख परिणाम आये तब भारी संख्या में बीडीसी सदस्य व जीते हुए ब्लॉक प्रमुख मंत्री से मिले और सबने समाजवादी पार्टी की इस जोरदार जीत पर एक दूसरे को बधाईयाँ दीं और हर्ष जताया ,

मंत्री ने इस अवसर पर प्रफुल्लित मन से कहा कि देश के सबसे अनुभवी व किसान नौजवान व गरीबों के मसीहा हमारे हरदिल अज़ीज नेता जिनको कि पूरा मुल्क आज नेता जी के नाम से जानता है वे मुलायम सिंह यादव के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन व देश के सभी प्रांतों के सबसे युवा ऊर्जावान विकास की सोच रखने वाले बड़े दिल के नेता उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  के कुशल नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने ये जीत दर्ज की है और ये जीत आप सबके भरोसे की जीत है और इसी भरोसे को कायम रखते हुए हमें 2017 में भी विधानसभा के चुनावों में भी समाजवादी पार्टी का परचम लहराना है और उत्तर प्रदेश के विकास की गति को और रफ़्तार देनी है ,

इस मौके पर भारी संख्या में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान , बीडीसी सदस्य , जिला पंचायत सदस्य गण और समाजवादी पार्टी के नेतागण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

Related

UP 5120533479374854729

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item