aajtaktimes

चेयरमैन रियाज़ ने किया नयी रौशनी का उद्घाटन

अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी । अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित एवं शिल्प श्री महिला सेवा समिति विकास नगर लखनउ द्वारा संचालित नई रोशनी 2015-2016 कार्यक्रम का उदघाटन का शुभारम्भ जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद द्वारा किया गया | भारत सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित जैदपुर कस्बे में शिल्प श्री महिला सेवा समिति द्वारा 6 बैचों वारिस बिसमिल्ला तरक्की. कावि रोजी और कायनात बैच की शुरूआत की गयी | इस मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहूचे चेयरमैन रियाज अहमद का संस्था प्रमुख शबाना बेगम द्वारा फूलों का गुल्दसता देकर स्वागत किया गया |
इस अवसर पर चेयरमैन ने अपने संबोधन में कहा कि आज समाज में महिलाओं की भी उतनी भूमिका है जितनी पुरूषों की नई रौशनी कार्यक्रम से महिलाओं को और आगे सीखने का मौका मिलेगा उन्होने आगे कहा कि लडकियों को और जागरूक होने की आवश्यकता है आज हमारे देश की लडकिया अपने आप को कमजोर समझती है । परन्तु ऐसा नही है हमारे देश में लडकिया पाइलट बनकर जहाज चलाने के साथ कोई वकील है तो आई पी एस अधिकारी तो कोई पी सी एस अधिकारी होने के साथ डाक्टर शिक्षक सहित उॅचे उॅचे मुकाम हासिल कर रही जोकि उनकी शिक्षा व लगन का परिणाम है। उन्होने सभी महिलाओं को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा सभी 150 महिलाओं को प्रशिक्षण सामग्री वितरित की गयी एवं नई रोशनी पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर शहाबुददीन सिददीकी, सैयद अली बाकर, हाजी मास्टर मो0 इसराईल, शबाना बेगम, मीरा सोनकर, रितु सिंह, वीके अवस्थी, मेहनाज खान, नीता सिंह एडवोंकेट एवं राजीव कुमार बाजपेई सहित तमाम लोग मौजूद थे।



Related

UP 2184967285252812895

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item