aajtaktimes

मुख़्तार की मेहनत लायी रंग, पत्नी ज़ाकिरुन्निसा का ब्लाक प्रमुख पर कब्ज़ा

अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। ब्लाक हरख से प्रमुखी का चुनाव भारी मतों से ज़ाकिरुन्निसा पत्नी मुखतार अहमद शाह ने जीत कर सपा का परचम लहरा दिया जिससे सपाइयों में खुशी का माहौल कायम होने के साथ कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग एक दूसरे को बधाई देकर जीत की ख़ुशी में मगन दिखाई दियें। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरख में प्रमुखी के चुनाव में ज़ाकिरुन्निसा पत्नी मुखतार अहमद शाह को 53 वोट मिले और आनन्त वर्मा को मात्र 32 मत हासिल हुये ज़ाकिरुन्निसा पत्नी मुखतार अहमद शाह ने 21 मतों  की भारी जीत दर्ज कराकर कर सपा का परचम लहरा दिया जिससे सपाइयों में ख़ुशी का माहौल कायम हो गया जैदपुर स्थित मुखतार अहमद के वसीनगर आवास व कार्यालय पर बधाई देने वालों का ताता देर रात तक लगा रहा। आतिशबाज़ी व मिष्ठान बाटकर लोग ख़ुशी का इजहार करते नजर आये। इस मौके पर जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद , मो0 सालिम, तौवाब अंसारी, सैयद प्रधान, अकरम खान, जावेद रिजवी, बब्बु शेख, शहाबुददीन सिददकी, मो0 वैश, हाजी शुएैब, निसार नायाब, अंसार, सिराज अहमद आदि गणमान्य लोगों ने ज़ाकिरुन्निसा को उनकी जीत पर मुबारकबाद दी है।

Related

UP 5331654780894066626

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item