कर्ज में डूबे युवक ने फांसी लगाकर दी जान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_337.html
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के उमरवार गांव में कर्ज में डूबे व्यक्ति ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जिसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी 40 वर्षीय अरविन्द राम काफी लोगों से कर्ज ले रखा था। कर्जदारों द्वारा पैसा मांगने पर आये दिन वह दबाव में रहता था। इसी को लेकर घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत के बगल में आम के पेड़ में रस्सी का फंदा बनाकर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गयी। यह घटना उसने तब तक जब उक्त खेत में मजदूरी के नाते पानी भर रहा था। जानकारी होने पर परिवार सहित पूरे गांव के लोग जुट गये जहां सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। इस घटना से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में शोक की लहर फैली हुई है।

