aajtaktimes

DM ने की माइक्रो कामधेनु योजना के प्रगति की समीक्षा

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में माइक्रो कामधेनु योजना की प्रगति की समीक्षा लाभार्थीवार हुई जहां लोन समय से स्वीकृत न करने पर बैंकर्स पर नाराजगी व्यक्त करते हुये जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर स्वीकृत करने का निर्देश दिया। लाभार्थियों को समय सीमा के भीतर समस्त कागजात, मार्जिन मनी जमा करने व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विरेन्द्र सिंह को लाभार्थी एवं बैंकर्स के बीच समन्वय स्थापित करके मार्जिन मनी जमा कराने का निर्देश दिया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने माइक्रो कामधेनु योजना हेतु सभी उपजिलाधिकारियों को 143 के अन्तर्गत कृषि योग्य भूमि को व्यवसायिक भूमि में तत्काल आदेश पारित करने का निर्देश दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि इस योजना में 20 का लक्ष्य है जिसमें 86 आवेदन पत्र प्राप्त हुये चयन समिति  द्वारा 49 लाभार्थियों का चयन किया गया जिसमें 4 का ऋण स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि माइक्रो कामधेनु योजना उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री की महत्वाकाक्षी योजना है जिसमें 25 पशुओं हेतु लाभार्थियों का चयन हो रहा है। इकाई लागत 26.99 लाख रूपये है जिसमें 25 प्रतिशत लाभार्थी द्वारा मार्जिन मनी के रूप में तथा 75 प्रतिशत बैंक से लोन लेकर इकाई क्रियान्वित की जानी है। योजना के अन्तर्गत 5 वर्ष तक ऋण पर अधिकतम 12 प्रतिशत तक व्याज की प्रतिपूर्ति 5 वर्षों तक पशुपालन विभाग द्वारा की जानी है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव, एलडीएम एएस गुप्ता, डिप्टी सीवीओ राजेश कुमार मौजूद रहे।

Related

UP 8661849826242827340

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item