aajtaktimes

भूकंप : नेपाल और बिहार की धरती हिली , मचा कोहराम

नेपाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके रात  10 बजे के बाद महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 नापी गई है। नेपाल ही नहीं भारत में बिहार के दरभंगा, मोतिहारी, शिवहर, सीतामढ़ी के आसपास भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

गौरतलब है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते में नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप ने जहां हजारों लोगों की जान ले ली थी, वहीं अरबों रुपये की संपत्ति बर्बाद हो गई थी। उस घटना के नौ महीने बाद आज रात तकरीबन 10 बजे एक बार फिर काठमांडू और उसके आसपास भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि लोग दहशत के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। बाद में रिक्टर स्केल पर इस भूकंप के 5.2 होने की पुष्टि की गई।

भूकंप के ये झटके सिर्फ नेपाल ही नहीं बल्कि बिहार के भी कई जिलों में मसहूस किए गए। दरभंगा, मोतिहारी, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्णिया में ये झटके महसूस किए गए। भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन पिछले साल आए विनाशकारी भूकंप की याद इसने ताजा कर दीं और लोगों में दहशत फैल गई। और विवरण की प्रतीक्षा है।

Related

World 7482002310449770886

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item