जौनपुर में बदमाशो ने गोलियां बरसाकर बीडीसी सदस्य को उठाया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_25.html
जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंगनगर बाजार से एक गुट द्वारा बीडीसी सदस्य सतीश सिंह को उठाये जाने और फायरिंग होने से पूरे इलाके में दहशहत का माहौल कायम हो गया है। उधर इस वारदात से गुस्साएं दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचकर जाम लगा दिया है।
उधर सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार डोभी ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर दो माफियाओ में जंग चल रही है। एक तरफ ब्लाक प्रमुख व चर्चित बदमाश केडी सिंह है दूसरी तरफ से केडी के जानी दुश्मन सुजीत सिंह कछवन है।
आज करीब साढ़े तीन बजे एक पक्ष के लोग बजरंग नगर बाजार से एक बीडीसी सदस्य को उठा लिया । जाते समय बदमाशो ने गोलियां बरसाकर दहशत का माहौल कायम कर दिया। इसकी भनक लगते ही दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचकर सड़क जामकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे है।
उधर थानाध्यक्ष फरीद अहमद ने गोली चलने की वारदात से इंकार किया है।
ब्लाक प्रमुख केडी सिंह ने बताया कि मेरे ब्लाक से सपा समर्थित प्रत्याशी शंकर यादव के पक्ष के माफिया सुजीत सिंह ने बीडीसी सदस्य सतीश सिंह को दिन दहाड़े भरी बाजार से उठा लिया गया है।