aajtaktimes

बहू के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुनने पर केराकत विधायक को मिल रहीं बधाइयां

जौनपुर। जनपद के सिरकोनी विकास खण्ड से ब्लाक प्रमुख पद की दावेदार श्रीमती बीना सरोज पत्नी सतीश सरोज के निर्विरोध चुने जाने पर उनके अलावा ससुर केराकत विधायक गुलाब चन्द्र सरोज को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बीते शुक्रवार को देर शाम तक किसी अन्य द्वारा नामांकन पत्र न दाखिल किये जाने से श्रीमती सरोज का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित घोषित किया जाना तय हो गया है, क्योंकि आधिकारिक घोषणा 7 फरवरी को मतगणना के समय होना है। इस सफलता पर नगर के बाबूपुर में स्थित विधायक आवास पर शनिवार को सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचकर माल्यार्पण कर विधायक श्री सरोज का स्वागत करते हुये बधाई दिये। स्वागत करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, सपा कार्यकर्ता के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग प्रमुख रहे।

Related

UP 7038926083831199239

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item