aajtaktimes

जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष की बयान निन्दनीयः दिनेशकांत यादव

जौनपुर। पूर्व सांसद उमाकांत यादव के ज्येष्ठ पुत्र एवं युवा नेता दिनेशकान्त यादव ने शनिवार को अपने आवास पर समर्थकों के साथ जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के बयान पर कड़ी निंदा किया। इस मौके पर युवा नेता श्री यादव ने कहा कि कन्हैया कुमार की इस बयान से साफ जाहिर होता है कि वह अपने देश हिन्दुस्तान के प्रति ईमानदार नहीं है। ऐसे लोगों को देशद्रोही करार देकर कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिये। सांसद पुत्र ने कहा कि हम कन्हैया जैसे लोगों का विरोध करते हैं। ऐसे बयान देने वालों को देश में रहने का अधिकार नहीं। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राज त्रिपाठी के अलावा नीरज यादव, राहुल मौर्या, सोनू यादव, अरविन्द यादव, सतीश यादव, शिवम यादव, सोनू जायसवाल, राम कृपाल मौर्या, हेमन्त मौर्या सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।

Related

UP 1537794115942283724

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item