राज्यकर्मियों ने जिला अस्पताल, डीआईओएस व नगर पालिका में किया जनजागरण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_246.html
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा 10 सूत्रीय मांगों के सम्बन्ध में जनपद के कर्मचारियों ने शनिवार को जिला चिकित्सालय, खाद्य एवं रसद, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, नगर पालिका परिषद के बाहर जनजागरण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने अपनी मांगों पर सरकार द्वारा अभी तक कोई निर्णायक कार्यवाही न होने की बात बताते हुये पूर्व में 23 फरवरी को घोषित आम हड़ताल को सफल बनाने के लिये कर्मचारियों से अपील किया। इसी क्रम में जिला मंत्री सीबी सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। जागरण रैली में उपेन्द्र सिंह, अजय सिंह, संजय सिंह, महालक्ष्मी वर्मा, मुराली सिंह, आशा सिंह, मनमोहन, जगदीश सिंह, आलोक वर्मा, संजय पाठक, छोटक सिंह, आशीष श्रीवास्तव, राहुल सिंह, कामरेड मो. हनीफ, केशव सिंह, सलज नयन, चन्द्रभान यादव, चन्द्रशेखर सिंह, अश्वनी जायसवाल, अशोक कुमार,, राजबली यादव, इ. जेडी सिंह, ओम प्रकाश सिंह, चन्द्रशेखर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
