aajtaktimes

सूबे में एमएलसी के चुनाव में भाजपा का होगा अच्छा प्रदर्शन : संजय सिंह

जौनपुर। भाजपा नेता संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से देश व सूबे का विकास होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान फसली बीमा योजना, जनधन योजना, कौशल विकास योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं जैसी योजना का लाभ आम जनता को मुहैया कराने के लिए दृढ़संकल्पित है। सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। श्री सिंह ने कहा कि विधान सभा के उपचुनाव में भाजपा को मिली सफलता से कार्यकर्ता उत्साहित हैं और सूबे में एमएलसी के चुनाव में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन होगा। 
प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि सपा जिस तरह से जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में सत्ता का सहारा लेकर अधिक से अधिक सीटों पर कब्जा करने का काम किया है उसी तर्ज पर एमएलसी चुनाव में भी कार्य किया जा रहा है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता सपा के मंसूबों को पूरा नहीं होने देगें। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन होगा तथा जनपद सहित कई सीटे पार्टी की झोली में जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि सपा, बसपा के कुशासन से प्रदेश की जनता ऊब चुकी है और परिवर्तन के लिए व्याकुल है। ऐसे में सूबे में विकल्प के रूप भाजपा ही एक मात्र पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे पार्टी है और यहीं एक पार्टी है जहां पर वंशवाद नहीं है और सबकों अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने की स्वतंत्रता है। इस पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता काफी उंचाईयों तक जा सकता है। कहा कि पार्टी की नीतियां एवं सिद्धांत विल्कुल साफ सुथरा है इसलिए अधिक से अधिक लोग इस पार्टी से जुड़ रह ेहै। दिल्ली विश्वविद्यालय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि परिसर में जिस तरह की घटना घटित हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह से देश का माहौल खराब करने की स्वतंत्रता किसी को नहीं दी जा सकती है। भाजपा देश की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण बनाए रखने के लिए कृतसंकल्पित है।   

Related

UP 2123086994834323548

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item