aajtaktimes

पूर्व प्रस्तावित हड़ताल सफल करें साथीः राकेश श्रीवास्तव

जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा 10 सूत्रीय मांगों के सम्बन्ध में शुक्रवार को जनजागरण किया गया जहां जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति समस्त भत्तों की समानता की जाय। इसके साथ ही पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की बात कहते हुये उन्होंने कहा कि सरकार से कोई निर्णायक कार्यवाही न होने पर 23 फरवरी को घोषित आम हड़ताल की सफल बनाने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को प्रातः 11 बजे जिला अस्पताल में जागरण रैली की जायेगी। जागरण रैली को इ. जीएन दूबे, उपेन्द्र सिंह, सीबी सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने हड़ताल का आश्वासन दिया। साथ ही सरकार को सचेत किया कि उसकी उदासीनता से प्रदेश के विकास एवं आम जनता को जो कठिनाई होगी, उसके लिये उत्तर प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगी। इस अवसर पर चन्द्रशेखर सिंह, शरद पटेल, अश्वनी जायसवाल, अमलदार हुसैन, प्रमोद सिंह, राजबली यादव, राकेश सिंह, दीपक कुमार, इ. जेडी सिंह, बदरे आलम, मधुकर द्विवेदी, ओम प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, वंशराज सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

UP 8839456730983742757

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item