aajtaktimes

तीन दिवसीय 108 कुण्डीय बगलामुखी युक्त शीतला महायज्ञ शुरू

जौनपुर। पूर्वांचल की शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम की महत्ता एवं माता रानी की कृपा को सम्पूर्ण विश्व जगत के मानचित्र पर स्थापित कराना है। इसी उद्देश्य से यह तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान जौनपुर शहर के मध्य में किया जा रहा है। शीतला माता का स्वरूप विकराल है जिनकी कृपा से यहां के लोगों का विकास निरन्तर हो रहा है। उक्त विचार 108 कुण्डीय बगलामुखी युक्त श्री माता शीतला महायज्ञ के प्रथम दिन परमपूज्य गुरूदेव स्वामी दिव्य चेतनानन्द जी महाराज ने व्यक्त किया। नगर के जहांगीराबाद निकट कमला टाकीज के पीछे अग्रसेनपुरम् में आयोजित महायज्ञ के प्रथम दिन प्रातः 10.30 से 12.30 बजे तक और सायं 4 से 6.30 बजे तक हवन क्रम का आयोजन हुआ। इसके साथ ही दोपहर 1 से 2 बजे तक और सायं 6.30 से 7.30 बजे तक प्रवचन चला जिसके बाद रात 8 बजे महाआरती की गयी। इस दौरान स्वामी जी ने दिव्य चेतना केन्द्र के संयोजकत्व में आयोजित महायज्ञ की महत्ता एवं उद्देश्य बताया। इस अवसर पर राजनाथ गुप्ता, विजय अग्रहरि, प्रदीप सिंह साईं, रमेश सिंह, रविन्द्र अग्रहरि, राजेन्द्र अग्रहरि, प्रमोद साहू, आनन्द अग्रहरि, रमेश अग्रहरि के अलावा सैकड़ों नर-नारी उपस्थित रहे। अन्त में रीमती सीमा सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

UP 8954558234718078936

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item