भाकियू नेता ने मोदी को लिखा पत्र, निर्माण कार्य की जांच की मांग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_493.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 सी के चौड़ीकरण एंव निर्माण कार्य में मानको को धता बताकर कार्यदायी संस्था पीएनसी कम्पनी निरन्तर कार्य जहां करवा रही है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के मण्डल सचिव ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर किसी केन्द्रीय एजंेन्सी से इस भ्रष्ट कार्य की जांच करवाये जाने की मांग की है। मालूम हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 28 सी का चौडी करण एंव निर्माण कार्य पीएनसी कम्पनी करवा रही है। जिस कार्य की गुणवत्ता पर गम्भीर आरोप लगाते हुये भाकियू के मण्डल सचिव अवध राम सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भेजकर किसी केन्द्रीय एजेन्सी से जांच करवाये जाने की मंाग की है। उन्होने भेजे गये पत्र में कहा है कि पुरानी सडक पर नये रोडे डालकर कहीं कहीं जुताई कर डामरी करण के साथ चौडी करण इस मार्ग का किया जा रहा है। बाराबंकी से घाघरा घाट तक जितनी भी पुलिया बनी है नीची व कम चौडी होकर घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। रोडो व गिट्टियों के मिश्रण में सीमेन्ट का उपयोग न हुआ चौडी करण का कार्य भी मसौली चौराहे पर अधिक रामनगर में कम है। नाला निर्माण में भी मानको को धता बताकर समूचे मार्ग के चौडी करण में समानता नही है। कई पुलो में पुरानी दीवालों पर नयी छत डालकर नया रूप दे दिया गया। सिरौली कला, रामनगर डाक बंगले के पास बनी पुलिया उदाहरण के रूप में मौजूद है। मसौली से बाराबंकी तक पुरानी सडक पर ही डामरी करण कर दिया गया है। उन्होने इस सडक निर्माण में गम्भीर आरोप लगाते हुये प्रधानमंत्री से जांच करवाकर जनहित में न्याय दिलाये जाने की मांग की है।

