aajtaktimes

सप्ताह में एक ही दिन बंद रहेंगी दुकानेंः संयुक्त व्यापार मण्डल


जौनपुर। नगर के सब्जी बाजार में स्थित जायसवाल धर्मशाला में रविवार को संयुक्त व्यापार मण्डल की बैठक हुई जहां दुकान बंदी दिन निर्धारित करने की चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुये राजनाथ गुप्ता ने कहा कि साप्ताहिक बंदी का दिन का निर्धारण व्यापारियों की सुविधानुसार करने के लिये जिला प्रशासन से अनुरोध किया जायेगा। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि गत दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि व्यापारियों की सहमति बना ली जाय तो सप्ताह में दो दिन साप्ताहिक अवकाश किया जाय। प्रशासन का यह निर्णय गलत होगा, क्योंकि व्यापारी इस पर सहमत नहीं हैं। अन्त में सर्वसम्मत से आम सहमति बनी कि रविवार को ही सिर्फ बंदी रखी जाय। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश जायसवाल, विवेक सिंह, संजय केडिया, शिव कुमार साहू, आशीष गुप्ता, रवि मिंगलानी, राधेरमण जायसवाल, आलोक सेठ, अमर बहादुर सेठ, सुबाष अग्रहरि, विकास शर्मा, अनवारूल हक, पारसनाथ साहू, आशुतोष जायसवाल, प्रदीप सिंह, हेम सिंह, रवि श्रीवास्तव, रामकुमार साहू, विपिन अग्रवाल, मो. दानिश, विजय केडिया आदि व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सुरेन्द्र जायसवाल ने किया।

Related

UP 2614984614358828998

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item