aajtaktimes

राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई शिविर


जौनपुर। कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिये गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने वाली आध्यात्मिक व सामाजिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह की जौनपुर शाखा के तत्वावधान में रविवार को राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल नौपेड़वा के प्रांगण में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ जहां जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम द्वारा करीब 400 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करके उन्हें निरुशुल्क दवा भी प्रदान किया। चिकित्सकों ने मरीजों को स्वस्थ रहने हेतु कुछ टिप्स देते हुये कहा कि नियमित दिनचर्या, संयमित खानपान व योगाभ्यास से तमाम बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके पहले शाखा उपाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम तथा गुरूपद बाबा संभव का विधि-विधान से पूजा किया जिसके बाद समूह के केन्द्रीय पदाधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता केडी सिंह ने फीता काटकर शिविर का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों व असहायों की मदद ही सबसे बड़ी ईश्वर की पूजा है। श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना इसी उद्देश्य से अघोरेश्वर महाप्रभु द्वारा की गयी है। उन्होंने समाज को मानवता का सन्देश दिया था। उनके बताये रास्ते पर चलकर ही राष्ट्र का कल्याण संभव है। चिकित्सकों की टीम में डा. नीरज गुप्ता, डा. रमेश आर्य, डा. अनुराग श्रीवास्तव, डा. मुकेश शुक्ला, डा. शिखा शुक्ला, डा. गौरव मौर्या, डा. बीके यादव, डा. आरके पाल, डा. दीपा पाल, डा. सम्पूर्णानन्द अष्ठाना, डा. राहुल सिंह आदि प्रमुख शामिल रहे। इस अवसर पर मंत्री ओम प्रकाश सिंह, डा. अरविन्द सिंह, शाखा व्यवस्थापक ओपी सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, संजय सिंह, दलसिंगार सिंह फौजी, लालता प्रसाद, शिवपूजन सिंह, रवि श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अन्त में विद्यालय के प्रबन्धक प्रमोद जायसवाल ने समस्त चिकित्सकों व गणमान्य लोगों के प्रति आभार जताया।

Related

UP 2721606315891000913

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item