aajtaktimes

25 दिवसीय शिविर में CDO ने शिविरार्थियों को पढ़ाया योग का पाठ


जौनपुर। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार व भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में नगर के टीडी इण्टर कालेज में पतंजलि योग समिति द्वारा संचालित 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के 21वें दिन मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव आये। इस दौरान उन्होंने शिविरार्थियों को योग की सूक्ष्म क्रियात्मक व सैद्धांतिक पक्षों की जानकारी देते हुये उसके द्वारा तन, मन व चैतन्यता पर पड़ने वाले पड़ावों को विस्तार से बताया। इस दौरान जिला प्रभारी अचल हरिमूर्ति ने साधकों को विभिन्न प्रकार के आसनों, सूक्ष्म व्यायामों के साथ योगिक, जागिंग, सूर्य नमस्कार, उस्ट्रासन, मकरासन, मंडूक आसनों सहित भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, बाह्य प्राणायाम अग्निसार, नौलिक्रिया, उज्जयी सहित भ्रामरी व उद्गी प्राणायामों को कराते हुये ध्यान व योग निद्रा का क्रियात्मक अभ्यास कराया। इस अवसर पर शशिभूषण यादव, डा. धु्रवराज, मोहन सिंह, सूबेदार मेजर जिले सिंह, कड़ेदीन यादव, लाल बहादुर, संजय श्रीवास्तव, मदन मोहन भट्ट, मृदुला श्रीवास्तव, वीएल यादव, डा. हेमंत, डा. चन्द्रसेन, सिकन्दर, रामकुमार, संतोष, विपिन, जगदीश, राजेश यादव, शकंुतला शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 7632540211879010494

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item