वाणिज्य कर विभाग के स्थापना दिवस पर हुआ ‘सद्भावना मैच’
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_302.html
जौनपुर। वाणिज्य कर अधिकारियों व कर्मचारियों ने रविवार को अधिवक्ताओं व व्यापारियों के साथ सद्भावना मैच खेला जिसमें अधिकारी एकाद्वश ने विपक्षी टीम को 10 रन से हरा दिया। इसके पहले टीडीपीजी कालेज के प्रबंधक अशोक सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके मैच का शुभारम्भ किया। यह एक दिवसीय सद्भावना क्रिकेट मैच नगर के टीडी इण्टर कालेज के मैदान पर हुआ जहां अधिवक्ता-व्यापारी एकाद्वश के कप्तान प्रशांत गुप्ता ने टास जीतकर अधिकारी एकाद्वश को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। अधिकारी-कर्मचारी एकाद्वश ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 15 ओवर में 127 रन बनाया जिसमें विवेक गुप्ता ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुये 68 रनों का योगदान दिया। इसके साथ ही कप्तान संजय आर्य ने जहां 5 रन बनाया, वहीं विपक्षी टीम के बल्लेबाजी करते समय 2 विकेट भी चटकाया। इसके अलावा वाणिज्य कर अधिकारी अमरीश सिंह ने भी कसी गेंदबाजी की। अधिकारी एकाद्वश की तरफ से ओपनिंग विनय गौतम असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल व विवेक गुप्ता ने किया जिन्होंने 50 रन की जबर्दस्त साझेदारी करके टीम को मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया। जवाब में खेलने उतरी विपक्षी टीम ने बहुत प्रयास किया लेकिन इस रोमांचक मैच में अधिकारी-कर्मचारी एकाद्वश ने 10 रन से मैच जीत लिया। अंतिम वोटर में 18 रन की जरूरत थी तो ताराचन्द उपाध्याय ने गेंदबाजी का जिम्मेदारी निभायी जिन्होंने केवल 8 रन ही बनने दिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले विवेक गुप्ता को मैन आफ दि मैच दिया गया। वाणिज्य कर विभाग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस मैच में विभाग के तमाम अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता, व्यापारी आदि मौजूद रहे।

