aajtaktimes

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्घाटन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंर्तगत सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन कोटवा अंर्तगत जानकी प्रसाद वर्मा मेमोरियल महिला पी जी कालेज में सात दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन आज प्राथमिक विद्यालय भवानियापुर खेवली में नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख रूचि वर्मा ने किया । प्रथम एव द्वितीय एकाई की स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्रीय योजना गीत ,लक्ष्य गीत ,संकल्प गीत आदि का प्रस्तुतीकरण किया । कार्यक्रम की योजना अधिकारी प्रतिभा पाल, शैलजा सिंह के दिशा निर्देशन में  स्वयं सेविकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने की शपथ ली। महाविद्यालय के प्रवक्ताओं डा0 नीलम मणि पूर्व कार्यक्रम अधिकारी शुक्ला रानी,अर्पणा ,अंकिता श्रीवास्तव,रूपांजली वर्मा व क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

Related

UP 4078016042784660461

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item