aajtaktimes

ट्रक की चपेट से युवक की मौत, दो मासूम बाल-बाल बचे

जौनपुर। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित सवंसा में शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि उस पर सवार दो छोटे बच्चे बाल-बाल बच गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ही विजय बहादुर का लगभग 18 वर्षीय पुत्र सूरज हरिजन आज सुबह साइकिल पर दो छोटे बच्चों को बैठाकर कहीं जा रहा था कि रास्ते में सामने से आ रही ट्रक नं एचआर 56-ए 0351 की चपेट में आ गया। इस हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि उस पर सवार दोनों बच्चे बाल-बाल बच गये। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी बदलापुर, थानाध्यक्ष बक्शा मयफोर्स पहुंच गये थे।

Related

UP 5484911766528867258

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item