aajtaktimes

मण्डलायुक्त ने सदर तहसील व ककोरी गांव का किया निरीक्षण

जौनपुर। मण्डलायुक्त वाराणसी नितिन गोकर्ण शनिवार को तहसील सदर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किये जहां उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस दौरान उन्हांेने सर्वप्रथम रिकार्ड रूम, खतौनी, गौसवारा सहित विभिन्न रिकार्डो का अवलोकन किया जहां मुख्य राजस्व अधिकारी रामसिंह से मैप स्कैनिंग कार्य के प्रगति की जानकारी दिया। इसके बाद नजूल रजिस्टर, आर-6, आम आदमी बीमा योजना, आपदा लिपिक, राजस्व लिपिक, स्टाम्प रजिस्टर, सभी रजिस्ट्रार कानूनगो से आवास, कृषि, मत्स्य, पौधरोपण आवंटन की जानकारी प्राप्त करते हुये संग्रह कार्यालय में विभिन्न पटलों को देखा और 1 लाख से ऊपर के बकायेदारों की पत्रावली पर पूरा विवरण लिखने का निर्देश दिया। इसी क्रम में कहा कि नायब तहसीलदार-2 एडब्लूबीएन-4 एवं 35 अमीनवार राजस्व वसूली एवं दाखिला पर उपजिलाधिकारी आरके पटेल व्यक्तिगत निगरानी रखें। तहसीलदार केएन तिवारी न्यायालय के वादों के निस्तारण का अवलोकन करते हुये निर्देशित किया कि शीघ्र पुराने वादों का निस्तारण करायें। उपजिलाधिकारी कार्यालय में तहसील दिवस के शिकायतों सहित अन्य पटलों के लिपिकों के रजिस्टर का अवलोकन किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द, नगर मजिस्टेªट उमाकान्त त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर राहुल कश्यप विश्वकर्मा, सत्यप्रिय सिंह, रिंकी जायसवाल, प्रियंका सिंह आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में जलालपुर विकास खण्ड के ककोरी गांव में मण्डलायुक्त द्वारा छात्र/छात्राओं से पहाड़ा व अंग्रेजी के ज्ञान के बारे में जानकारी लिया जिसके बाद उन्होंने ब्लड ग्रुप, ब्लड प्रेशर, नेत्र, पेशाब आदि की जांच कर रहे चिकित्सकों के टीम का मरीजों के सामने जायजा लिया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दिनेश यादव ने 9 जानलेवा बीमारियों के लिये 7 इन्जेक्शन लगवाने व 5 बीमारियों के लिये 1300 रूपये के एक इंजेक्शन जिसे निःशुल्क लगाया जाता है, के बारे में बताया। मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि गत माह मातृत्व सप्ताह में अच्छा कार्य करके प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खण्ड विकास अधिकारी विरेन्द्र कुमार को 2 दिन के भीतर पात्र शौचालय लाभार्थियों सहित अन्य योजनाओं हेतु सूची तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर आयुक्त ने लगभग 2 दर्जन छात्र/छात्राओं को चश्मा, पुष्टाहार आदि वितरित किया। उन्होंने बताया कि गतवार मेरे निरीक्षण के समय 24 लाल एवं 74 पीले श्रेणी में बच्चे मिले थे। आज 9 बच्चे पीले से हरे में चले गये हैं और 19 बच्चे पीले में गये हैं। इसके लिये चिकित्सकों, आंगनबाड़ी, ग्राम प्रधान, मंजूलता पाण्डेय सहित अभिभावकों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मो. असलम ने किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी केराकत सुशील लाल श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी आरके सिंह, तहसीलदार जयराम मौर्या, सीडीपीओ मीनी गुप्ता, आपूर्ति निरीक्षक आरके तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 6006699484860752827

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item