aajtaktimes

फल वाली गली में लगे कैम्प से ढाई सौ व्यापारी हुये लाभान्वित

जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की अगुवाई में शनिवार को नगर के ओलन्दगंज में स्थित फल वाली गली में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थ के विक्रेताओं के लाइसेंस हेतु कैम्प का आयोजन हुआ जहां 250 व्यापारियों के आवेदन नियमतः लिये गये। हालांकि काफी व्यापारियों ने आवेदन किया था लेकिन अपूर्ण होने की वजह से उनका आवेदन लिया जाना संभव नहीं हो सका। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों के हित में पूरे जनपद के सभी तहसीलों में लगभग 10 कैम्प का आयोजन सुनिश्चित किया गया है जिसमें व्यापारियों की सहूलियत के हिसाब से कार्यक्रम बनाये गये हैं। इसी क्रम में जिला कोषाध्यक्ष शिवकुमार साहू एवं उपाध्यक्ष अनवारूल हक ने कहा कि व्यापारी समाज वह समाज है जिस पर हर वर्ग व हर अधिकारी की निगाह होती है। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी इन्द्र बहादुर यादव, सर्वेश कुमार, आशीष कुमार के अलावा जिला युवा महामंत्री प्रदीप सिंह, हेम सिंह, कृष्ण कुमार यादव, गुलजारी लाल साहू, जावेद सिद्दीकी, मो. दानिश, राजन अग्रहरि, पवन साहू, अमर बहादुर सेठ सहित तमाम व्यापारी व पदाधिकारी मौजूद रहे। कैम्प का संचालन युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने किया।

Related

UP 53687301868390893

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item