aajtaktimes

राजेश को चुनाव जिताने में जुटे सपाई

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रदेश मे जब जब सपा की सरकार बनी है गांव गरीबों के विकास के द्वार खुल जाते है। यह बात शुक्रवार को बाल विकास विद्यालय नईसड़क तिराहे पर एमएलसी प्रत्याशी राजेश यादव राजू के समर्थन में आयोजित जिला पंचायत सदस्यो ग्राम प्रधानो व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में बोलते हुए पूर्व सांसद राम सागर रावत ने कही। उन्होने कहा कि सपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने सभी वर्ग के लोगो को एक साथ लेकर चलने का काम किया है। चाहे मजदूर हो या गरीब किसान छात्र हो या नौजवान सबके हित में सरकार कार्य कर रही है। जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सबके सहयोग से पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। विधान परिषद् चुनाव में भी पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। हैदरगढ़ विधायक राममगन रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार की आम जनमानस में बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर विपक्षी अनर्गल प्रलाप कर रहे है। उन्होने कहा कि सरकार सभी वर्ग के लोगो के कल्याण की खातिर कार्य कर रही है। बैठक को जिलाध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह पूर्व विधायक छोटेलाल यादव एमएलसी प्रत्याशी राजेश यादव नसीम कीर्ति राम सिंह यादव दुख हरन यादव जगत बहादुर सिंह चौधरी अदनान बृजेश मिश्र गिरिजा रावत ब्लाक प्रमुख बब्लू सिंह रमेश चन्द्र वर्मा गोमती यादव राम मनोहर यादव हिमांशु यादव लल्ला यादव भवानी प्रसाद पाठक राकेश मिश्र पूर्व प्रमुख उर्मिला रावत प्रधान सघ के अध्यक्ष मो0 अकील जैदी सुनील सिंह विवेक वर्मा विज्ञान मिश्रा मो0 तैयब अंशू मिश्रा लक्ष्मी नरायण साहू छोटू यादव स्वामी रामकरन यादव आदि ने भी सम्बोधित किया। बैठक का संचालन युवा नेता पवन तिवारी ने किया।

Related

UP 4326274810006983302

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item