aajtaktimes

फर्जी कार्ड फीडिंग को खारिज कर नगरीय क्षेत्र में समायोजित करे: गौतम


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सस्ता गल्ला विक्रेताओं की समस्याओं की लड़ाई विक्रेता परिषद् हर हाल में लड़कर उनकी समस्याओं का निदान करायेंगी जो बी.पी.एल व ए.पी.एल कार्ड फीडिंग में छूट गये हैं उनकी फीडिंग सुनिश्चित कराकर गल्ले की दुकानों में लक्ष्य से बाहर फर्जी तरीके से कार्ड फीडिंग खारिज करके नगरीय क्षेत्र के दुकानों में समायोजित किया जायें। उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद् के अध्यक्ष विजयपाल गौतम ने आज जिलापूर्ति कार्यालय पर धरने पर जिला पूर्ति अधिकारी को मांग पत्र प्रेषित करने के पूर्व व्यक्त कियें। मुख्यमंत्री से सम्बन्धित तीन सूत्री मांग पत्र जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपने के पूर्व अपने सम्बोधन में अध्यक्ष श्री गौतम ने कहा कि कार्यालय की लिपिकीय गलती से हजारों हजार पात्र लोगों के कार्ड फीडिंग होने से छूट गये हैं या जिनकी फीडिंग हो गयी हैं उनमें यूनिट छूट गये हैं जिसके चलते सस्ता गल्ला विक्रेताओं में रोष हैं वही दूसरी तरफ कार्यालय में मनमाने तरीके से नगर के 56 गल्ला की दुकानों में सिर्फ 12 दुकानदारों की दुकानों में फर्जी तरीके से यूनिटों की बढोत्तरी लक्ष्य से बाहर कर दी गयी हैं जिसके चलते स्थिति चिन्ताजनक बन गयी हैं और कोटेदार और कार्डधारक भ्रम के स्थिति में हैं। विक्रेता परिषद् के अध्यक्ष श्री गौतम ने बताया कि धरना स्थल पर जिला पूर्ति अधिकारी ने आकर उनका मांग पत्र लिया और अपने कक्ष में वार्ता के लिये बुलाया और सभी बिन्दुओं पर व्यापक चर्चा कर कार्यालय की गलती को स्वीकारते हुए कमियों को दूर करने का आश्वासन दिया जिसके कारण धरना स्थगित किया गया हैं। विक्रेता परिषद् के अध्यक्ष विजयपाल गौतम के साथ जिला पूर्ति अधिकारी से वार्ता करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस सचिव दीपक सिंह, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष रामहरख रावत, अरशद अहमद, राजाराम गौतम, बाबूलाल गौतम मुख्य रूप से थें।

Related

UP 5289163520628492989

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item