रेल लाइन का दोहरीकरण से खुशी की लहर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_710.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत व फैजाबाद सांसद लल्लू सिंह के प्रयास के फलस्वरूप रेलमंत्री सुरेश प्रभु द्वारा पेश किये गये रेल बजट में बाराबंकी, फैजाबाद व अकबरपुर रेलवे लाइन का दोहरीकरण कराये जाने को लेकर जनपदवासियों मे खुशी है। भाजपाईयों द्वारा आज जिला कार्यालय में एकदूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी गई। सभी ने रेलमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, भाजपा के विशाल सिंह, युवा नेता रोहित सिंह, रामनगर युवा मोर्चा के इन्द्रमणि उपाध्याय, श्याम, रामप्रकाश श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य सतीश शर्मा, कुंदन रावत व निखिल बाजपेई समेत तमाम लोग उपस्थित थे।