aajtaktimes

पंजीकरण शिविर का आयोजन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल द्वारा शहर के प्राचीन धनोखर चौराहे पर व्यापारियों व श्रमिकों के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें खाद्य विभाग, वाणिज्य कर विभाग व श्रम विभाग द्वारा पंजीकरण व लाइसेंस वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी ने बताया कि आज शिविर के पहले दिन व्यापारियों को खाद्य विभाग के 50 लाइसेंस वितरित किए गए और वाणिज्य कर विभाग में लगभग 13 आवेदन पत्र आए और श्रम विभाग द्वारा 16 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया। बब्बी ने बताया कि यह शिविर शनिवार को भी यह शिविर लगा रहेगा। जिसमें इन तीनों विभाग द्वारा पंजीकरण व लाइसेंस वितरण का कार्य किए जाएगां। शिविर में वाणिज्य कर विभाग से प्रेरणा श्रीवास्तव असिस्टेंट कमिश्नर, पूर्णिमा यादव (सीटीओ-1), चन्द्रशेखर (सीटीओ-3), निखिल कुमार (सीटीओ-4) व खाद्य विभाग से मनोज कुमार वर्मा, संजय सिंह, अरविन्द सिंह, अजय कुमार वर्मा, श्रम विभाग सेघनश्याम वर्मा मौजूद रहें। इस शिविर में आज मुख्य रूप से महेश जायसवाल, हरप्रीत सिंह, राजेश चौबे, उमेश गुप्ता, अमित गुप्ता, संजय निगम, माता प्रसाद वर्मा, सरताज अहमद, आलोक जायसवाल, मोहित सैनी, राजेश टिंकू, रमाशंकर गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।

Related

UP 3110081756311589914

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item