वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_940.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हैदरगढ़ नगर स्थित सेन्ट जोसफ स्कूल के नन्हे-मुन्ने व छात्र-छात्राओं ने वार्षिकोत्सव में जमकर धमाल मचाया। देश के भविष्यरूपी कंर्णधारों की प्रस्तुति ऐसी थी कि सैकड़ों दर्शक कार्यक्रम खत्म होने तक जमे रहे। उपजिलाधिकारी सुल्तान अशरफ सिद्दीकी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तो वहीं मेधावी छात्रों के सम्मान के बीच प्रधानाध्यापक ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। हैदरगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से उभर रहे सेन्ट जोसफ स्कूल में आज अपना पहला वार्षिकोत्सव मनाया। इस दौरान माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के बाद कार्यक्रम की शुरूवात हुई। यहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उपजिलाधिकारी सुल्तान अशरफ सिद्दीकी ने आयोजन का शुभारम्भ करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना हम समाज के अंधियारे को दूर नहीं कर सकते। तालीम के जरिये ही कोई कौम कोई प्रदेश व देश उन्नति कर सकता है। उपजिलाधिकारी ने यह भी कहा कि शिक्षक छात्रों के मार्गदर्शकदाता होते हैं जबकि विद्यार्थियों के बीच गुरू का महत्वपूर्ण स्थान होता है। शिक्षकों के साथ ही अभिभावक भी बच्चों में गुणात्मक शिक्षा का प्रवाह बढ़े इसके लिए सहयोग करें। इस दौरान गणेश वंदना के साथ सेन्ट जोसफ के वार्षिकोत्सव की शुरूवात हुई। जिस समय बेटी बचाओ नाटक प्रस्तुत हुआ उसे देखकर सैकड़ों श्रोता गम्भीर मुद्रा में तल्लीन हो गये। यहां भ्रष्टाचार पर भी रंगमंचीय छात्र-छात्राओं ने करारा व्यंग्य किया। जबकि तदोपरांत जय हो, प्रेम रतन धन पायो, ये देश है वीर जवानों का जैसे कई गीतों पर नन्हे-मुन्ने व छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। यहां पहुंचे सेन्ट जोसफ के फाउंडर इमैनुवल ईलियट ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता कमल मिश्रा एवं जागो भारत के अभियान के अध्यक्ष केके द्विवेदी राजू भैया ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर विजेन्द्र द्विवेदी सागर, आरसी गुप्ता, अंकिता, मो0 इमरान, फाल्गुनी सिंह, विष्णु, प्रिया, साक्षी, अश्विन कुमार आदि स्कूली बच्चों ने अपनी दमदार प्रस्तुति दी। सेन्ट जोसफ के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पाण्डेय ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि हमारा शिक्षा संस्थान ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करके आगे बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है। इस मौके पर प्रमुख रूप से अभिवन बृजेश मौर्या, वेंकेटेश नारायन, तबस्सुम निशा, सरिता सिंह, सूर्यभान, प्रियंका सिंह, रूबी सिंह, सुनीता, शिव भवन, इन्द्र नरायन, प्रिया द्विवेदी, डा अमर वर्मा, देवेन्द्र द्विवेदी, सुनील कुमार, मुन्ना सिंह, रामनरेश सिंह, सत्यम द्विवेदी, शिवानी सिंह, अवधेश शुक्ला, संध्या मिश्रा, रामेन्द्र कुमार सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।

